नई दिल्ली, 17 जनवरी (ViralTak Fact Check): टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर रिंकू सिंह की सगाई की खबरें (Cricketer Rinku Singh’s Engagement News) सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। यूजर्स, रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज (Rinku Singh and Samajwadi Party MP Priya Saroj Engagement News) की तस्वीरों का कोलाज शेयर कर दावा कर रहे हैं कि दोनों ने हाल ही में सगाई कर ली हैं। हालांकि, हमारी जांच में पता चला कि दोनों की सगाई को लेकर वायरल हो रही खबरें फर्जी है।
क्या हो रहा है वायरल?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (आर्काइव) पर खेल से जुड़ी खबरें शेयर करने वाले यूजर ‘Mufaddal Vohra’ ने 17 जनवरी को रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की तस्वीर शेयर करते हुए दावा किया, “रिंकू सिंह ने समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है। उन्हें बहुत-बहुत बधाई।”

RCVJ Sports ने भी रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज को सगाई की बधाई देते हुए पोस्ट (आर्काइव) किया।

मुकेश कुमार वर्मा ने लिखा (आर्काइव), “Breaking news 📢📢 इंडियन क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज का इंगेजमेंट हो गया है। बहुत जल्द दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले है।”

वहीं, Anurag Singh नाम के यूजर ने लिखा, “अंदर ही अंदर सूर्यकुमार यादव PDA एकता को मजबूत कर रहे हैं। क्रिकेटर रिंकू सिंह ने समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है। और इस रिश्ते में Surya kumar Yadav ने मझिया की भूमिका अदा की है। #RinkuSingh का PDA समाजवादी पार्टी परिवार में स्वागत है। #priyaSaroj” (Archive Link)

क्या है दावे की सच्चाई?
क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई की खबर का सच जानने के लिए हमारी टीम ने सबसे पहले गूगल पर संबंधित कीवर्ड सर्च किया। गूगल सर्च करने पर हमें एबीपी न्यूज की वेबसाइट पर सगाई की खबर वायरल होने के बाद की रिपोर्ट मिली।
रिपोर्ट में प्रिया सरोज के पिता विधायक तूफानी सिंह सरोज के हवाले से बताया गया कि उनकी सगाई की खबरें पूरी तरह से गलत है। एबीपी न्यूज से बात करते हुए उनके पिता ने कहा कि भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के घर वालों ने उनके बड़े दामाद से रिंकू और प्रिया के रिश्ते को लेकर बात की है, लेकिन उनकी सगाई की खबर बिल्कुल गलत है। (News Link)

वायरल तक की टीम को नवभारत टाइम्स की वेबसाइट पर भी इससे जुड़ी मीडिया रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में बताया गया कि उत्तर प्रदेश के मछली शहर लोकसभा सीट से सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई की खबर गलत है। इस रिपोर्ट में भी प्रिया सरोज के पिता तूफानी सिंह सरोज (Priya Saroj’s father Toofani Singh Saroj) के हवाले से बताया गया कि दोनों के परिवार इस रिश्ते के बारे में गंभीरता से सोच रहे हैं लेकिन अभी दोनों की सगाई नहीं हुई है।

दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह का रिश्ता पक्का हो गया है। उनका जौनपुर के मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ रोका हुआ है। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से सांसद हैं। पिता और पूर्व सांसद तूफानी सरोज बीते दिनों अलीगढ़ गए थे। उनकी रिंकू सिंह के परिवार से बात हुई थी। वहीं, जफराबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि सरफराज ने कहा, सांसद प्रिया सरोज की रिंकू सिंह से रिश्ते की बातचीत हो गई है, लेकिन अभी सगाई नहीं हुई है।

वायरल तक फैक्ट चेक डेस्क की जांच से पता चलता है कि फिलहाल दोनों के रिश्ते की बात चल रही है। उनके पिता ने भी यह स्पष्ट किया है कि अभी दोनों की सगाई नहीं हुई है, सगाई की बात पूरी तरह से गलत है।
